नई दिल्ली:
प्रियंका गांधी संगठन ऑल इंडिया (PGSAI) ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। हमारे चैनल के नई दिल्ली संवाददाता अर्जुन कुमार की ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्लेषण के अनुसार, संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलजीत सिंह ने वर्तमान राजनीति को “गद्दारों का दौर” करार दिया।
PGSAI के नेशनल कम्युनिकेशन इंचार्ज (मेन बॉडी, इंडिया) रजनीश कुमार जेफ से हुई विशेष चर्चा में संगठन ने साफ कहा कि आज सत्ता की कुर्सी के बदले विचारों का सौदा किया जा रहा है और आत्मसम्मान को सत्ता के चरणों में गिरवी रखा जा रहा है।
कमलजीत सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा,
“जो नेता कल तक जनता के सामने हाथ जोड़कर वोट माँगते थे, वही आज बीजेपी की गोद में बैठकर नैतिकता का पाठ पढ़ा रहे हैं। यह राजनीति नहीं, विचारों की हत्या है।”
उन्होंने आगे कहा कि इतिहास कभी गद्दारों को सम्मान नहीं देता, बल्कि उन लोगों को याद रखता है जो कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष और सिद्धांतों के साथ खड़े रहते हैं। PGSAI ने दावा किया कि देश की जनता अब अवसरवादी राजनीति को पहचान चुकी है और सही समय आने पर इसका जवाब देगी।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि वह सत्ता नहीं, बल्कि सिद्धांतों की राजनीति करता रहेगा और जनता के हितों की आवाज़ को हर मंच पर मजबूती से उठाता रहेगा।




