मोहाली: 25.3.2026 (Azad Vaani) फेज-11 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में सर्व हित कल्याण सोसायटी के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर की सफलता के लिए विशेष सहयोग देने वाली कंपनी का धन्यवाद प्रख्यात समाजसेवी एडवोकेट धर्मवीर वशिष्ठ द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रोजेक्ट ऑफ कंसर्ट प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर श्री राजेश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।अपने संबोधन में एडवोकेट धर्मवीर वशिष्ठ ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है और युवाओं को इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए तथा अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने शिविर में भाग लेने वाले युवाओं की सराहना करते हुए हरजिंदर सिंह, अजीत कंवर, विपिन कुमार, अंशुल ठाकुर और भूपिंदर सिंह आदि को बधाई दी।अंत में रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को एडवोकेट धर्मवीर वशिष्ठ द्वारा सम्मानित किया गया।
रक्तदान के लिए युवाओं को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए: एडवोकेट धर्मवीर वशिष्ठ



