Malerkotla: 28-03-2026 (Azad Vaani) हिमालयन सोशल इंस्टिट्यूट और वर्धमान टेक्सटाइल के संयुक्त तत्वाधान से चलाए जा रहे नंदिनी प्रोजेक्ट के अंतर्गत लव- कुश स्लम मलेरकोटला में ज्ञान विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम वर्धमान अरियंत स्पीनिग मील्स से राज कुमार ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। और हेल्थ डिपार्टमेंटर से रागुवीर सिंह डी पी एम् मलेरकोटला और डॉ सहनाज सी एच ओ ने बतोर स्पेशल गेस्ट शिरकत की, इस ज्ञान विज्ञान मेले में लव- कुश स्लम की लगभग 450 किशोरियों और महिलाओं ने भाग लिया। हिमालयन सोशल इंस्टिट्यूट की सचिव मैडम अनीता शर्मा द्वारा मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में स्टॉल प्रेजेंटेशन के द्वारा सभी को जागरूक किया गया। इसके अलावा, किशोर लड़कियों से प्रतिक्रिया एकत्र की गई ताकि उनकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और मासिक धर्म स्वच्छता के संबंध में उन्हें जो चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, को बेहतर ढंग से समझा जा सके। यह समारोह मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालता है और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को हल करने में समुदाय के सहयोग की भूमिका पर जोर दिया गया।इस ज्ञान विज्ञान मेले में लड़कियों द्वारा मेनस्ट्रुअल हाइजीन पर कविता और नाटक प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर वर्धमान अरियंत स्पीनिग मील्स से राज कुमार आई आर हेड और हिमालयन सोशल इंस्टिट्यूट की तरफ से अनीता शर्मा, सचिन राय, खेम पाल, शबनम, अम्बिका, रेनू और इन्द्रप्रीत उपस्थित रहे।





