खरड़ (सेक्टर-123):
रॉयल इंटीरियर डेकोर द्वारा सेक्टर-123, खरड़ में नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, ग्राहक और इंटीरियर से जुड़े व्यापारी उपस्थित रहे। शोरूम में इंटीरियर डेकोरेशन से जुड़ा उच्च गुणवत्ता वाला सामान फैक्ट्री के सीधे दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
रॉयल इंटीरियर डेकोर के इस नए शोरूम में मॉड्यूलर किचन, वॉर्डरोब, फॉल्स सीलिंग, वॉल पैनल, फ्लोरिंग और आधुनिक इंटीरियर से संबंधित कई आकर्षक वैरायटी मौजूद हैं। शोरूम की खास बात यह है कि यहां ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी के साथ-साथ किफायती कीमतों का लाभ मिलेगा।
शोरूम संचालकों ने बताया कि उनका उद्देश्य आम ग्राहकों को बेहतरीन इंटीरियर समाधान फैक्ट्री रेट पर उपलब्ध कराना है, ताकि हर वर्ग के लोग अपने घर और ऑफिस को खूबसूरत बना सकें। उद्घाटन के मौके पर विशेष छूट और ऑफर्स की भी घोषणा की गई।
स्थानीय लोगों ने रॉयल इंटीरियर डेकोर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सेक्टर-123, खरड़ में इस तरह के शोरूम की काफी समय से आवश्यकता थी, जो अब पूरी हो गई है।












