साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 27 फरवरी (azadvaani )
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में नियुक्त पंजाब गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन कीमती भगत ने आज कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की उपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
इस अवसर पर श्री कीमती भगत के पारिवारिक सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में उनके समर्थक, साधु-संत और गौशालाओं के प्रबंधक उपस्थित थे।
पदभार ग्रहण करते हुए भगत ने कहा कि वह पंजाब राज्य में बेसहारा गौ माता की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं के कारण हो रहे जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए वह राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रयास करेंगे, ताकि इन बेसहारा पशुओं को भी गौशालाओं में रखा जा सके।
इस मौके पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने गौ सेवा आयोग के नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन श्री कीमती भगत को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वह राज्य में बेसहारा गौओं की सेवा सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर बलजिंदर सिंह बंटी, वाइस चेयरमैन वन विभाग; महंत रवि कांत जी, चेयरमैन हिंदू वेलफेयर बोर्ड; श्री सतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा दल; अमृत भगत, अध्यक्ष सतगुरु कबीर सेना पंजाब; रमेश भगत; गौ सेवा आयोग के सीईओ डॉ. राजेश नारंग; डिप्टी सीईओ डॉ. प्रीति सिंह; पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. शाम सिंह तथा वेटनरी अधिकारी डॉ. उज्जवल गुप्ता उपस्थित थे।












